फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya coldest for the second consecutive day

Ayodhya News: लगातार दूसरे दिन अयोध्या सबसे ठंडा

Mon, 08 Dec 2025 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya coldest for the second consecutive day
14-रेलवे ट्रक पर छाया कोहरा।-संवाद
अयोध्या। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलते ठिठुरन बरकरार है। ऐसे में ही सुबह हल्के कोहरे से लिपटी रही तो दिन भर धुंध की चादर ने धूप को ठीक से निकलने नहीं दिया। शाम होने के साथ गलन और बढ़ गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। हालांकि इसके बाद भी लगातार दूसरे दिन अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। 8.30 बजे के बाद बादलों की ओट से धूप ने निकलने की कोशिश की। हालांकि पूरे दिन यह मद्धिम ही रही। इसके चलते घर की छतों और लॉन में लोगों की गुनगुनी धूप में बैठने की लालसा अधूरी रह गई। कमरों और दफ्तरों के भीतर सिहरन सताती रही। शाम होने के बाद ठंड में और इजाफा हो गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.5 रहा। यह रविवार की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.5 रिकॉर्ड किया गया। इसमें एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। सुबह के वक्त कोहरा भी छाया रहेगा।

14-रेलवे ट्रक पर छाया कोहरा।-संवाद

14-रेलवे ट्रक पर छाया कोहरा।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed