{"_id":"69b9395f7ca476538f079f22","slug":"ayodhya-atm-fraud-gang-busted-in-ayodhya-three-criminals-from-bihar-arrested-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, बिहार के तीन शातिर गिरफ्तार, श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, बिहार के तीन शातिर गिरफ्तार, श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना
Tue, 17 Mar 2026 04:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:52 PM IST
सार
अयोध्या में पुलिस ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खासतौर पर बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों की नजर भी अब इस पवित्र नगरी पर पड़ने लगी है। ताजा मामला थाना पूराकलंदर क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले बिहार के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी खासतौर पर बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। ये लोग एटीएम बूथ के बाहर या अंदर मदद के बहाने उनका कार्ड बदल देते थे और फर्जी एटीएम थमा देते थे। इसके बाद असली कार्ड से शॉपिंग करते या पैसे निकाल लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये नगद, कई फर्जी एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। इस मामले में पहले से ही दो मुकदमे दर्ज थे, जिनका अब खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि अयोध्या में बढ़ती भीड़ और एटीएम से अधिक लेनदेन को देखते हुए उन्होंने इस शहर को अपना निशाना बनाया था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन