{"_id":"6a1ed3609e004cf72b019df5","slug":"ayodhya-an-old-man-died-after-being-crushed-by-a-speeding-dumper-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, 45 वर्षीय युवक की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, 45 वर्षीय युवक की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
Tue, 02 Jun 2026 06:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मिल्कीपुर (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, मिल्कीपुर (अयोध्या)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:28 PM IST
सार
पहिये के नीचे आकर हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हेलमेट भी बाइक सवार की जान नहीं बचा सका। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
अयोध्या के खोजनपुर निरालानगर निवासी 45 वर्षीय रामसागर मोटरसाइकिल यूपी 42 एवी 6499 से किसी कार्य से कुचेरा बाजार आए थे। कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज मोड़ पर दाहिने मुड़ते समय अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बीआर 28 जीबी 3711 ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही रामसागर बाइक सहित गिर पड़े और डंपर चला रहा व्यक्ति गाड़ी रोककर फरार हो गया। डंपर में बैठे दूसरे व्यक्ति ने पहले गाड़ी पीछे की उसके बाद सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
पहिये के नीचे आकर हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा,जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है,जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन