{"_id":"6a47c26d94e1a69cf8089670","slug":"ayodhya-agenda-for-ram-mandir-trust-meeting-released-resignations-to-be-considered-first-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अधिवक्ता संघ ने राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर बयान देने पर लगायी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अधिवक्ता संघ ने राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर बयान देने पर लगायी रोक
Fri, 03 Jul 2026 09:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:08 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मुद्दे पर अधिवक्ता संघ अयोध्या गंभीर हो गया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा किया कि राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में कोई अधिवक्ता अपना बयान जारी न करे।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मुद्दे पर अधिवक्ता संघ अयोध्या गंभीर हो गया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा किया कि राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में कोई अधिवक्ता अपना बयान जारी न करे।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ की ओर से अधिकृत व्यक्ति को ही इस मुद्दे पर संघ की ओर से पक्ष रखने का अधिकार है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर अधिवक्ता संघ की ओर से एक कमेटी भी बनाई गई। फैजाबाद बार एसोसिएशन के आंदोलन पर पूरे देश की निगाहें रहती हैं।
विज्ञापन
ऐसे मामलों में अधिवक्ता की ओर से दिए गए बयान को शासन व प्रशासन बड़ी गंभीरता से लेता है। इसलिए भविष्य में राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में किसी अधिवक्ता की ओर से मीडिया को बयान न देने की अपील किया है।
विज्ञापन