फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya : Acharya Satyendra Das said that Ram Rajya will begin with Pran Pratishtha

Ayodhya: आचार्य सत्येंद्र दास बोले- प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की होगी शुरुआत, 'आज खत्म हो गई असमानता'

Mon, 22 Jan 2024 10:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jan 2024 10:46 AM IST
सार

Ram Mandir Ayodhya : आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सोमवार 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ आज राम राज्य की भी शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Ayodhya : Acharya Satyendra Das said that Ram Rajya will begin with Pran Pratishtha
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला की नगरी में आज प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम होना है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से पहले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की भी शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ आज राम राज्य की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज असमानता खत्म हो गई है। आचार्य ने कहा कि अयोध्या से जो बदलाव आया है वह बदलाव अब पूरे देश में देखने को मिलेगा। कहा कि इस बदलाव के साथ देश में हर कोई बहुत प्रेम से रहेगा और यह बहुत सुंदर होगा।

विज्ञापन

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अब देश में हर कोई पूरे सद्भाव से रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बनेगा रहेगा। 

आचार्य सत्येंद्र दास कहते हैं कि देश में सब कुछ अच्छा हो रहा है। अयोध्या को लेकर राम भक्तों ने जो भी सपना देखा था वह आज पूरा हो रहा है। जैसे ही रामलाल विराजमान होंगे तो सभी कठिनाइयां खत्म हो जाएंगी।  

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुंबई से रवाना हुए सचिन तेंदुलकर, साइना-पीटी उषा अयोध्या पहुंचीं

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या का यह ऐतिहासिक दिन सोमवार यानी 22 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर हमेशा के दर्ज हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत को तय है, जो कि आज 22 जनवरी 2024 को यह कार्यक्रम हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Ram mandir: प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले सामने आया इकबाल अंसारी का बयान, बोले- बहुत खुशी का दिन है आज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed