फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: राम दरबार में लगा खेल जगत के सितारों का मेला, सचिन-मिताली और साइना समेत बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद

Mon, 22 Jan 2024 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Jan 2024 01:13 PM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म हो गया। वह राम मंदिर के गर्भ गृह में विराज गए हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस समारोह में देश विदेश के कई सितारे शामिल हो रहे हैं। खेल जगत से भी कई सितारे इस कार्यक्रम में पहुंचे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live Virat Sachin Neeraj Chopra Sportspersons Attend Ram Pran Pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे खेल जगत के सितारे - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:42 PM, 22-Jan-2024

Ram Mandir: भए प्रकट कृपाला

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुका है। साथ ही 500 वर्षों से ज्यादा का इंतजार खत्म हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति का अनावरण किया। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम मोदी, संघ प्रमुख भागवत और सीएम योगी यजमान बने।

Image
12:19 PM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश किया। वह चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी है। मंगल ध्वनि के बीच रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ। पीएम मोदी के साथ मोहन भागवत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर रहे हैं।
विज्ञापन
11:27 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंचे

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंच चुके हैं। वह पारंपरिक परिधान में ही नजर आए। उनके साथ सेल्फी के लिए फैंस की लाइन लग गई। खेल जगत की कई हस्तियां अयोध्या में हैं। साइना नेहवाल, मिताली राज, अनिल कुंबले, पीटी उषा, वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या में हैं।
10:40 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: बेहद खुश हैं अनिल कुंबले

अनुभवी क्रिकेटर अनिल कुंबले का कहना है, 'यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।
10:30 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: मिताली राज अयोध्या पहुंचीं

भारत के दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कहा- आज मुझे महसूस हो रहा है कि जब कोई किसी धार्मिक स्थान पर होता है तो उसे क्या महसूस होता है। हम सभी बहुत लंबे समय से यही चाहते थे और मुझे लगता है कि इस बड़े अवसर पर यहां आना एक आह्वान है। यह एक उत्सव है। हम सभी यहां आकर और उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं।
10:25 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: साइना नेहवाल बेहद खुश हैं

अयोध्या पहुंचीं साइना नेहवाल ने कहा- मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आज यहां आने का अवसर मिला। हम यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसलिए, हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:04 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम भक्ति में लीन हुए केशव महाराज

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने भी 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं हैं। महाराज ने कहा- सभी को नमस्ते। मैं दक्षिण अफ्रीका में अपने भारतीय समुदाय को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। महाराज ने कहा- सभी को उनकी जिंदगी में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हो। जय श्री राम। महाराज ने कई बार प्रभु श्री राम और हनुमान के लिए अपनी भक्ति जाहिर की है। वह समय समय पर भगवान राम को लेकर अपना प्रेम जाहिर करते रहे हैं। केशव महाराज जब भी मैदान पर आते हैं तो स्टेडियम में  'राम सिया राम जय जय राम' गाना बजने लगता है। इस विशेष गाने का अनुरोध खुद केशव डीजे से करते हैं। केशव ने बताया था कि वह भगवान राम और भगवान हनुमान के भक्त हैं। उन्होंने कहा था- राम मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। उनसे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।
08:48 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: सचिन तेंदुलकर अयोध्या रवाना

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला था। सचिन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
08:41 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: साइना और पीटी उषा भी अयोध्या पहुंचे

भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व दिग्गज धाविका पीटी उषा भी अयोध्या पहुंच गई हैं। इस अवसर पर साइना ने कहा कि वह इस समारोह में शामिल होकर खुद को भाग्यशाली मान रही हैं। उन्होंने कहा- लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ। हम सभी मंदिर के द्वार खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं, पीटी उषा ने कहा- हमारे पूज्य भगवान राम की जन्मभूमि, पवित्र धरती पर आकर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। उनके सिद्धांत और नैतिकता हमें सही रास्ते पर ले जाते हैं और मैं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।
08:29 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: आज कई सितारे अयोध्या पहुंचेंगे

यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितने लोग वास्तव में 161 फीट ऊंचे गुलाबी बलुआ पत्थर के मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। हालांकि, ज्यादातर एथलीट्स के आज अयोध्या पहुंचने की संभावना है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed