फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir Ayodhya: Iqbal Ansari big statement before pran pratishtha

Ram mandir: प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले सामने आया इकबाल अंसारी का बयान, बोले- बहुत खुशी का दिन है आज

Mon, 22 Jan 2024 10:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले इकबाल अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बड़े संघर्ष के बाद यह एतिहासिक दिन आया है। यह बहुत खुशी का दिन है।

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya: Iqbal Ansari big statement before pran pratishtha
इकबाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम हो रहा है। इसी बीच बाबरी मस्जिद की लड़ाई लड़ने वाले मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। उनका यह बयान प्राण प्रतिष्ठा से ठीक चंद घंटों पहले आया है।

विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने कहा कि रामजन्म भूमि विवाद खत्म हो गया है और आखिर संघर्षों के बाद राम मंदिर बन गया है। उन्होंने कहा कि कड़े संघर्ष के बाद लोगों को यह दिन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठता का कार्यक्रम है। सभी लोग अयोध्या आए और सरयू में स्नान करके रामलला के दर्शन करें।

विज्ञापन

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या नगरी में सभी देवी-देवताओं का विराजमान हैं। कहा आज ऐतिहासिक दिन है और यहां भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

बाबरी की लड़ाई लड़ने वाले मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक दिन पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

अयोध्या जाएंगे इकबाल अंसारी
अयोध्या जाने के सवाल पर इकबाल अंसारी ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें आमंत्रण मिला है। वे पूरी खुशी से अयोध्या जाएंगे और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आमंत्रण मिलने से वह बहुत खुश है।

वहीं, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनगरी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed