{"_id":"6a1ee749b4efd90a53086726","slug":"ayodhya-21-000-rupees-defrauded-in-the-name-of-darjeeling-gangtok-trip-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: दार्जिलिंग-गंगटोक यात्रा के नाम पर 21 हजार की ठगी, ऑनलाइन बुकिंग के बाद मांगी अतिरिक्त रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: दार्जिलिंग-गंगटोक यात्रा के नाम पर 21 हजार की ठगी, ऑनलाइन बुकिंग के बाद मांगी अतिरिक्त रकम
Tue, 02 Jun 2026 07:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:53 PM IST
सार
परिवार ने यात्रा की पूर्व बुकिंग के कारण 21 हजार रुपये खाते में भेज दिए। रकम मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति ने टालमटोल शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दार्जिलिंग और गांतोक की यात्रा के लिए वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर 21 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। श्रीराम कॉलोनी निवासी मालती सिंह ने कोतवाली अयोध्या में इसकी प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालती सिंह के पुत्र उत्कर्ष सिंह ने 23 से 28 दिसंबर तक की यात्रा के लिए नौ सीट वाले ट्रैवलर वाहन की इंटरनेट के माध्यम से बुकिंग कराई थी। उन्होंने मोहित मिश्रा नामक प्रतिनिधि से संपर्क किया था। प्रतिनिधि ने 29 नवंबर, 2025 को गूगल पे के माध्यम से दो हजार रुपये टोकन राशि जमा कराई।
विज्ञापन
यात्रा से एक दिन पहले 22 दिसंबर की रात प्रतिनिधि ने वाहन देने में असमर्थता जताई। उसने एक-दूसरे व्यक्ति का नंबर दिया। इस व्यक्ति ने खुद को वाहन उपलब्ध कराने वाला बताया। उसने फास्टैग और सड़क कर के नाम पर कुल किराये का 50 फीसदी अग्रिम मांगा।
विज्ञापन
परिवार ने यात्रा की पूर्व बुकिंग के कारण 21 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए। रकम मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति ने टालमटोल शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही धनराशि वापस मिली। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।