{"_id":"6a64da8bce54651c020f8456","slug":"awadh-university-to-set-up-helpdesk-vice-chancellor-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-154737-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विश्वविद्यालय स्थापित होगा हेल्पडेस्क : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विश्वविद्यालय स्थापित होगा हेल्पडेस्क : कुलपति
Sat, 25 Jul 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय में बैठक करते कुलपति।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में शनिवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा की गई। कुलपति ने निर्देश दिए कि परिसर में नवागत छात्रों के मार्गदर्शन के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की जाए, जिससे प्रवेश संबंधी सभी जानकारी और सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
जिन पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आए हैं, उनमें विद्यार्थियों के हित में सीटें बढ़ाने की संभावना पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि परिसर में आने वाले छात्रों को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के जनपदीय शुभारंभ को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में तय किया गया कि 26 जुलाई को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में जनपदीय कार्यक्रम आयोजित होगा। आगरा में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबद्ध महाविद्यालयों को तकनीकी सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. दानपति त्रिपाठी, प्रो. मंजूषा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में प्राचार्य और शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताएं की गईं आयोजित
31वें दीक्षांत समारोह की गतिविधियों के तहत विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए कंपोजिट विद्यालय नंदीग्राम और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर में कबड्डी, पोशांपा, किटकिट, गिनतारी और योग डांस जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति लगाव बढ़ता है।
छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति की ली शपथ
विश्वविद्यालय में शासन के निर्देश पर 25 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले नशा मुक्त अभियान का शुभारंभ सिंधी अध्ययन केंद्र में किया गया। कुलपति ने अपने संदेश में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। अभियान की संयोजक प्रो. नीलम पाठक तथा सह-संयोजक प्रो. अनूप कुमार और प्रो. गंगाराम मिश्र की मौजूदगी में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति की शपथ ली।