{"_id":"6a5655671870798ccf0deb46","slug":"audience-enthralled-by-soulful-performances-on-the-agricultural-university-stage-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-153932-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कृषि विवि के मंच पर भावपूर्ण प्रस्तुतियों से झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कृषि विवि के मंच पर भावपूर्ण प्रस्तुतियों से झूमे दर्शक
Tue, 14 Jul 2026 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को 28वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीत और लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह प्रतियोगिता हुई।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। लोकनृत्य प्रतियोगिता में भरतनाट्यम, कजरी, पंजाबी और लोक संलयन नृत्य की आकर्षक झलकियां देखने को मिलीं। इन प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा को दर्शाया। उपस्थित विद्यार्थियों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वीके. पाल ने दिया। यह प्रतियोगिता 10 अगस्त को होने वाले 28वें दीक्षांत समारोह से पहले आयोजित की गई थी।
गीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता में अभिनव, समूह व अनुराधा प्रथम
देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय के अभिनव एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मात्स्यिकी महाविद्यालय के आदर्श दूसरे और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। लोकनृत्य प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय की अनुराधा एवं समूह ने पहला स्थान हासिल किया। मात्स्यिकी महाविद्यालय की कीर्ति शर्मा ने दूसरा और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की आयुषी एवं समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अधिष्ठाता नमिता जोशी, डी. नियोगी, पूनम सिंह और राधाकृष्णन निर्णायक मंडल में शामिल थे।