फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attack with sticks and iron pipes, four injured

Ayodhya News: लाठी-डंडे और लोहे की पाइप से हमला, चार घायल

Fri, 19 Sep 2025 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and iron pipes, four injured
अयोध्या। चौकी मोतीगंज क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में मामूली विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की पाइप से हमला किया गया। बुधवार दोपहर दो बजे गाय को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गांव की सुनीता देवी (45) पत्नी कृष्णा वर्मा अपनी गाय चराने ले जा रही थीं। इसी दौरान गाय पड़ोसी मंगला प्रसाद वर्मा (50) के घर की ओर चली गई। इसी बात पर मंगला प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुनीता पर लाठी-डंडा और लोहे की पाइप से हमला कर दिया। मारपीट में सुनीता के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर सुनीता की पुत्रियां माधुरी (19), मधु (17) और रिश्तेदारी में आए शिवशंकर वर्मा बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिससे तीनों को चोटें आईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना की लिखित तहरीर पीड़ित पक्ष ने बीकापुर कोतवाली में दी है। चौकी मोतीगंज प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घायल सुनीता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed