{"_id":"69cfd498b273fcfc270f4aa1","slug":"approval-granted-for-construction-of-another-rob-in-ayodhya-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-146446-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या में एक और आरओबी निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या में एक और आरओबी निर्माण को मिली मंजूरी
Fri, 03 Apr 2026 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने और रेलवे समपार पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ी सौगात दी है। अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल सेक्शन के किमी 975/20-22 पर स्थित समपार संख्या 125सी पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना को राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
परियोजना की कुल अनुमोदित लागत 9681.73 लाख रुपये (लगभग 96.82 करोड़ रुपये) है। इसमें मुख्य सेतु (रेलवे भाग) की लागत 3528.19 लाख रुपये, यूटिलिटी शिफ्टिंग 52.27 लाख रुपये, भूमि अधिग्रहण 1372.85 लाख रुपये और पहुंच मार्ग आदि की लागत 4728.42 लाख रुपये शामिल है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पहले चरण में 2153.73 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जाम से मिलेगी निजात, बेहतर होगी कनेक्टिविटी
- संपार संख्या 125सी पर वर्तमान में भारी वाहनों और आम यातायात के कारण अक्सर जाम लगता है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। नया दो लेन रेल उपरिगामी सेतु बनने से रेल और सड़क यातायात पूरी तरह अलग हो जाएगा। इससे न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी, बल्कि अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन भी अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय व्यापार, परिवहन और रोजमर्रा की गतिविधियों में तेजी आएगी।