{"_id":"66aa97833283e7160f026cc4","slug":"appearance-of-arya-kanya-gali-disfigured-due-to-laying-of-sewer-line-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-116965-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीवर लाइन बिछाने में बदरंग हुई आर्य कन्या गली की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीवर लाइन बिछाने में बदरंग हुई आर्य कन्या गली की सूरत
Thu, 01 Aug 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सुभाष चंद्र वार्ड में बदहाल मार्ग।
अयोध्या। रामपथ से जुड़ी ज्यादातर गलियों की एक जैसी दर्द भरी कहानी है। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से नियांवा तक जाने वाली आर्य कन्या गली को सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदने के बाद अव्यवस्थित तरीके से पाट दिया गया। इसके चलते अब आवागमन के दौरान राहगीरों को हिचकोले खाने पड़ते हैं।
सिविल लाइन में रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से नियावां तक जाने वाली आर्य कन्या गली, सुभाष चंद्र वार्ड का हिस्सा है। यह गली रामपथ को एक से दूसरे हिस्से में जोड़ने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। सिविल लाइन के पास से इस गली से होकर राहगीर सीधे नियांवा पर रामपथ से जुड़ते हैं। इस गली में बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। हजारों की आबादी यहां पर निवास करती है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज भी इसी गली में स्थित है। इस गली की रोड पहले ठीक हुआ करती थी। जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के लिए इसे खोदा गया। सिर्फ इस मुख्य गली को ही नहीं, इससे जुड़ी अन्य गलियों की इंटरलॉकिंग को भी पहले तोड़ा गया और फिर किसी तरीके से पाट दिया गया। ऐसा ही आर्य कन्या गली की सीसी रोड के साथ हुआ। इसके चलते सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। जहां गड्ढे किए गए, वहां गिट्टी, बालू और मोरंग डालकर उसे किसी तरह से बराबर कर दिया गया। बारिश होने पर इसका हाल और बिगड़ गया। हाल ही में क्षेत्रीय पार्षद ने जल निगम पर दबाव बनाकर सड़क पर मरम्मत कार्य कराया है लेकिन वह भी ज्यादा समय तक नहीं टिका। ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन करना मजबूरी है।
स्थानीय निवासी संदीप ओझा बताते हैं कि इस रोड पर जरा सी बारिश होने पर घुटनों तक पानी भर जाता है। इसकी मुख्य वजह रोड के किनारे मानक के अनुरूप नाली का निर्माण नहीं होना है। इस दिशा में भी अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
1.35 करोड़ का प्रस्ताव तैयार, फिर से बनेगी सड़क
सुभाष चंद्र वार्ड के पार्षद अर्जुन यादव उर्फ सोमू ने बताया कि हनुमानगढ़ी से नियांवा तक आर्य कन्या गली की हालत काफी जर्जर है, इसे स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है। इसके लिए यहां पर कराए गए विकास कार्य जिम्मेदार हैं। पेयजल पाइप लाइन और फिर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया। इसके बाद वैकल्पिक तरीके से गिट्टी और बालू से पाट दिया गया। पार्षद ने बताया कि अब उन्होंने प्रयास करके 1.35 करोड रुपये का नए सिरे से सड़क का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत कराया है। इसका डीपीआर बनाकर शासन को जाने वाला है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नए सिरे से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।