फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Another gift to Ayodhya, Trauma Center will be constructed

Ayodhya News: अयोध्या को एक और सौगात, ट्राॅमा सेंटर का होगा निर्माण

Wed, 07 Aug 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Another gift to Ayodhya, Trauma Center will be constructed
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि चिह्नित कर अफसरों को प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर विकास कार्यों को परखा, श्रीराम हेरिटेज वॉक का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को एक और बड़ी सौगात देते हुए यहां पर ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कराए जाने का निर्णय किया है। इसके लिए अधिकारियों को भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए यहां के नागरिकों को लखनऊ जाना पड़ता है। आने वाले समय में अयोध्या में ही ट्राॅमा सेंटर की सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को यहां आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों में कोई भी प्राइवेट कर्मी काम करता नहीं मिलना चाहिए। यदि ऐसा पाया जाए तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े, इसके लिए ई-कार्ट और ई-बस को अधिक संख्या में संचालित कराया जाए।
विज्ञापन


सीएम योगी ने रोजगार सृजन के लिए सभी उद्योगों व इंडस्ट्री में रोजगारपरक कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण के ग्रीन फंड के लोगो और श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की वेबसाइट का विमोचन किया। यहां के 1000वें होम स्टे को सर्टिफिकेट प्रदान किया। बैठक में प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले सीएम योगी शाम चार बजे यहां पहुंचे। रामकथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक करने के बाद सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक की। यहां से निकलकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। धर्मपथ पर आस्था रथ और श्रीराम हेरिटेज वॉक का लोकार्पण करने के साथ अयोध्या हाट का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed