{"_id":"66d75f60ed7bb1f0a205b2b4","slug":"angered-by-talking-to-his-girlfriend-a-young-man-was-murdered-by-his-friend-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-118190-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रेमिका से बात करने से नाराज दोस्त ने की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रेमिका से बात करने से नाराज दोस्त ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज। प्रेमिका से फोन पर बात करने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दूसरे दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
इनायतनगर थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिंधौरा में सीता चौरा स्थान पर चार जून को एक अधजला शव मिला था। शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही थी। उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। विवेचना के दौरान पता चला कि सिंधौरा निवासी सुमित सरन की प्रेमिका को अलीपुर खजुरी निवासी उमेश कुमार फोन करते थे। यह बात सुमित की प्रेमिका ने उससे बताया तो वह आगबबूला हो गया और चार जून को गांव के ही जगदीश कनौजिया को बाइक से अपने साथ लेकर उमेश कुमार के घर पहुंच गया।
फोन करके उसे बुलाया और बहाने से गाड़ी पर बैठाकर चला गया। अलीपुर खजुरी से अपने गांव सिंधौरा के सीता चौरा श्मशान घाट पर ले गया। वहां सुमित और जगदीश ने मिलकर गमछे से उमेश का गला दबा दिया। उसकी मौत होने पर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और पेट्रोल की खाली बोतल बरामद की गई है।