{"_id":"69419edefc253480e2039940","slug":"allegations-of-patients-death-due-to-drug-overdose-uproar-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-139625-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दवा के ओवरडोज से मरीज की मौत का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दवा के ओवरडोज से मरीज की मौत का आरोप, हंगामा
Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के साकेतपुरी कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने दवाओं के ओवरडोज से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका दावा है कि डॉक्टर ने लिखा-पढ़ी में गलती स्वीकारी है।
उन्होंने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्पताल सील करने की मांग की है। सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में कोतवाली अयोध्या के हल्कारा का पुरवा निवासी सुशील कौशल ने बताया कि उनकी माता का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा था। वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी थीं।
सोमवार की सुबह उन्हें डिस्चार्ज किया जाना था। इस बीच डॉक्टर के लिखे गए इंजेक्शन की ओवरडोज लगाने से उनकी पल्स काफी नीचे आ गई।
आनन-फानन उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते-पहुंचते दवा के रिएक्शन के कारण उनके शरीर के कई अंग फेल होने लगे। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित कबूलनामा दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल के कर्मचारियों ने वीडियो में भी यह कुबूल किया है कि दवा के ओवरडोज के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषी डॉक्टर, अस्पताल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने की मांग की है।
उधर, हंगामा बढ़ने पर कोतवाल अयोध्या पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं सीएमओ के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम आरोपी अस्पताल और एक अन्य हॉस्पिटल की जांच की गई।