फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Air-air order, sugarcane price payment not received

Ayodhya News: हवा-हवाई फरमान, नहीं मिला गन्ना मूल्य भुगतान

Thu, 16 May 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Air-air order, sugarcane price payment not received
बीकापुर। चीनी मिल को बेचे गए गन्ने के पैसे का भुगतान समय पर ना होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक पखवारे के भीतर गन्ने के पैसे के भुगतान का फरमान हवा-हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मसौधा चीनी मिल ने सिर्फ 29 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने के पैसे का ही भुगतान किया है। समय पर भुगतान न होने से किसानों के गन्ने की बोआई, दवा-उपचार, बच्चों की पढ़ाई आदि कार्य बाधित हो रहे हैं। उमरनी पिपरी निवासी कपिल देव पाठक, रामू सिंह ने बताया कि मार्च महीने में बेचे गए चार ट्रॉली गन्ने का पैसा नहीं मिला है। इससे बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने में दिक्कतें आ रही हैं। सूल्हेपुर निवासी कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि अन्य मिलों ने किसानों के पैसे का भुगतान कर दिया, लेकिन मसौधा चीनी मिल उदासीन है। तोरोमाफी केराजोत निवासी काशीराम वर्मा, रतनपुर तेंदुआ निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह, महावां निवासी कमल कुमार शुक्ला आदि ने गन्ना मूल्य भुगतान न होने से तमाम परेशानियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed