फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After waiting for 22 days, new Dean was appointed

Ayodhya News: 22 दिन इंतजार के बाद नियुक्त हुए नए संकायाध्यक्ष

Fri, 18 Jul 2025 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
After waiting for 22 days, new Dean was appointed
22 दिन इंतजार के बाद नियुक्त हुए नए संकायाध्यक्ष
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में 22 दिनों तक इंतजार करने के बाद नए संकायाध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है। अब यह जिम्मेदारी व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के आचार्य प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा को सौंपी गई है। इस संबंध में कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना में कुलसचिव की ओर से कहा गया है कि राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 27 (4) के प्रावधान के अनुसार कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के आदेश के अनुपालन में वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह का कार्यकाल 26 जून को पूरा हो जाने के बाद वरिष्ठताक्रम में चक्रानुक्रम से प्रो. वर्मा को संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. वर्मा का कार्यकाल अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से तीन वर्ष के लिए होगा। इसी क्रम में कुलसचिव की ओर से साकेत कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के आचार्य प्रो. आशीष प्रताप सिंह को अगले आदेश तक विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव के रूप में काम करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed