फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Admission Will Not Be Halted Without a PEN Number: BSA

पीईएन नंबर के बिना प्रवेश नहीं रुकेगा: बीएसए

Tue, 21 Apr 2026 06:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Admission Will Not Be Halted Without a PEN Number: BSA
अयोध्या। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीईएन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए। यह आदेश उन शिकायतों के बाद आया है, जिसमें कुछ विद्यालय बिना पीईएन नंबर के दाखिला देने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन






बीएसए लालचंद ने बताया कि कई मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अभी तक यू-डायस कोड नहीं मिला है। इस कारण छात्रों का पीईएन नंबर जनरेट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इसमें छात्रों की कोई गलती नहीं है, इसलिए उनका प्रवेश बाधित करना पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि पहले बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद संबंधित विद्यालय एसओ-2 फॉर्म भरकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से पीईएन नंबर जारी कराएं। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed