फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Admission process will be completed by July 15, classes for the new session will start from July 21

Ayodhya News: 15 जुलाई तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया, 21 से नए सत्र की कक्षाएं

Tue, 17 Jun 2025 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Admission process will be completed by July 15, classes for the new session will start from July 21
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी संबंद्ध महाविद्यालय 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। 21 जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू की जानी हैं। सत्र को नियमित करने की दिशा में सभी कॉलेजों के प्राचार्य आवश्यक कदम उठाएं। यदि प्रवेश संबंधी कोई तकनीकी बाधा आ रही है तो कॉलेजों के स्टाफ छात्र-छात्राओं के पंजीयन में सहयोग कर उनका समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन


कुलपति विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्र 2025-2न्के लिए महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया तेज की जाए।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि एलएलबी व एमएड जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नियामक संस्था की ओर से जारी मानकों का अनुपालन करते हुए महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। अभी तक इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की ओर से की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कुछ प्राचार्यों की ओर से प्रवेश में आरक्षण के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर प्रवेश समन्वयक ने कहा कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के आरक्षण का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रवेश दिया जाए। यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो खाली सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा सकते हैं लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के लिए ही है। बैठक में कुलसचिव विनय सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र, वित्त अधिकारी पूर्णेंंद्र शुक्ल, उप कुलसचिव मो. सहील, डॉ. रीमा श्रीवास्तव व रवि प्रकाश मालवीय सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संबंद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed