फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Additional barricading will be done in the temple complex and surrounding areas

Ayodhya News: मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में होगी अतिरिक्त बैरिकेडिंग

Mon, 23 Feb 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Feb 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Additional barricading will be done in the temple complex and surrounding areas
35- राम मंदिर परिसर में हुई बैठक में मौजूद ट्रस्ट के पदा​धिकारी व पुलिस- प्रशासन के अ​धिकारी- स
अयोध्या। राम नवमी मेले को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राम नवमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग निर्धारित किए जाएंगे, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत, जलकल, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की नियमित समीक्षा करें और मेले के सफल आयोजन हेतु समन्वय बनाए रखें।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम नवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, गोपाल राव, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed