फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused of taking three thousand rupees in the name of cesarean delivery

Ayodhya News: सिजेरियन प्रसव के नाम पर तीन हजार रुपये लेने का आरोप

Sat, 22 Nov 2025 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 22 Nov 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking three thousand rupees in the name of cesarean delivery
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में आयुष्मान रोगी से सिजेरियन प्रसव के नाम पर तीन हजार रुपये लेने का आरोप है। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल समेत मुख्यमंत्री तक से की है। आरोपी स्टाफ नर्स समेत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में हैरिंग्टनगंज के सराय मजरा डीह भरथी निवासी विवेक कुमार ने बताया कि उन्होंने 25 सितंबर को महिला अस्पताल में वंतू को भर्ती कराया था। उन्होंने भर्ती करने के दौरान ही आयुष्मान कार्ड दिखाया। इसके बाद ओटी में तैनात स्टाफ नर्स नीलू चौधरी और आया रामा देवी ने ऑपरेशन के लिए पांच हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

अनुनय-विनय करने पर तीन हजार रुपये पर वह तैयार हुईं और डॉ. किरन चंद्रा ने सिजेरियन प्रसव किया। उन्होंने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि इसी तरह अन्य मरीजों से भी वसूली की जा रही है। सीएमएस डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि पैसे लेने के आरोप साबित नहीं हुए हैं। फिर भी संबंधित स्टाफ नर्स को ओटी से हटा दिया गया है। मामले की जांच आख्या सीएमओ को भेजी गई है। अग्रिम कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed