{"_id":"661aca1003ac63a09f096feb","slug":"accused-of-robbing-pan-masala-on-the-highway-arrested-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-112774-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हाईवे पर पान-मसाला लूटने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हाईवे पर पान-मसाला लूटने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हाईवे पर पान-मसाला की लूट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट में प्रयुक्त डीसीएम व अवैध असलहे बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के फुलड़ी निवासी साजिद, आशियाना काॅलोनी निवासी आफताब व मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मो. राकिब को आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे लखौरी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी क्षेत्र में लूट करने की फिराक में थे। आरोपियों पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया था।