फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A woman lured women with the promise of a reward and fled with their jewellery

Ayodhya News: इनाम का लालच देकर महिलाओं के जेवर लेकर महिला भागी

Sat, 13 Jun 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
A woman lured women with the promise of a reward and fled with their jewellery
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर स्थित निर्धन का पुरवा गांव में एक महिला की ओर से इनाम और फर्जी नोट बदलने का लालच देकर कई महिलाओं के जेवर लेकर भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, निर्धन का पुरवा निवासी संतोष कुमारी ने बताया कि चार जून को उनकी मुलाकात एक अज्ञात महिला से हुई। आरोप है कि उक्त महिला पहले भी उनके घर से बर्तन और बिछिया साफ कराने के लिए ले जा चुकी थी। इस बार वह जेवर साफ करने और इनाम मिलने का झांसा देकर दो झुमके, दो मटरमाला और पाजेब ले गई।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि महिला की बातों में आकर पड़ोस की अनीता, आरती और ममता ने भी अपने सोने-चांदी के आभूषण उसे दे दिए। इनमें सोने के झाला, अंगूठी, पायल, कान के झुमके, मटरमाला और बिछिया शामिल हैं। आरोप है कि महिला सभी जेवर लेकर भाग गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed