{"_id":"6ae23d2618995aacc607f270","slug":"a-person-from-rajgir-was-strangled-to-death-in-a-land-dispute-ayodhya-news-c-97-1-ayo1024-161975-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जमीन के विवाद में राजगीर की गला कसकर हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जमीन के विवाद में राजगीर की गला कसकर हुई थी हत्या
Wed, 28 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
मया बाजार। जमीन की सौदेबाजी में हुए विवाद के बाद 60 वर्षीय राम स्वारथ की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को शारदा सहायक नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया। महराजगंज पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूरा कलंदर के फिरोजपुर निवासी राजगीर राम स्वारथ का शव सोमवार सुबह नहर की झाड़ियों में मिला था। बेटे बृजेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन में तारुन के घूरीटीकर निवासी दिनेश यादव और रमगढवा निवासी रंजीत यादव की संलिप्तता सामने आई।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जमीन की सौदेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। तीनों ने पहले कार में बैठकर शराब पी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर रंजीत ने राम स्वारथ से मारपीट की और गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को नहर की सुनसान पटरी पर झाड़ियों में फेंककर दोनों भाग गए। सीओ सदर प्रतीक चौहान ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।