फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A new exit route is being built adjacent to Angad Tila

Ayodhya News: अंगद टीला से सटकर बन रहा नया निकासी मार्ग

Sat, 28 Jun 2025 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Jun 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
A new exit route is being built adjacent to Angad Tila
अयोध्या। राम मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए नई-नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में अंगद टीला से सटकर एक नए निकासी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। करीब 300 मीटर लंबे इस मार्ग से भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं की निकासी की जाएगी। भीड़ नियंत्रण में इसकी मार्ग की अत्यंत उपयोगिता होगी।
विज्ञापन

राम मंदिर में निकासी के कई मार्ग बन रहे हैं। अभी श्रीराम अस्पताल के बगल से श्रद्धालु मंदिर से बाहर आ रहे हैं। भीड़ बढ़ने पर गेट नंबर तीन का भी प्रयोग किया जाता है। महाकुंभ मेले में रोजाना तीन से चार लाख श्रद्धालु राम लला के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे। राम मंदिर में भीड़ बढने पर अंगद टीला के बगल से बन रहे निकासी मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। यह मार्ग गेट नंबर तीन के पास निकलता है। बताया गया कि भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालुओं को जत्थों में इस मार्ग से बाहर किया जा सकेगा। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि अभी गेट नंबर 11 पर प्रवेश द्वार का निर्माण हो रहा है। इसके बाद गेट नंबर तीन पर प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। उस समय भी अंगद टीला के बगल बन रहे इस मार्ग का प्रयोग श्रद्धालुओं की निकासी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed