फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A modern plant has been installed in Avadh University for air quality monitoring

Ayodhya News: वायु गुणवत्ता निगरानी के लिए अवध विवि में स्थापित हुआ आधुनिक संयंत्र

Wed, 16 Jul 2025 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Jul 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
A modern plant has been installed in Avadh University for air quality monitoring
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की पहल पर वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए आधुनिक संयंत्र प्रशासनिक भवन परिसर में स्थापित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की पहल से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में निरंतर वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन की स्थापना की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से अब विश्वविद्यालय न केवल क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता का सटीक मूल्यांकन कर पाएगा, बल्कि इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जागरूकता बढ़ाने और नीति निर्धारण के लिए भी ठोस प्रयास किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ़ विनोद चौधरी ने बताया कि अयोध्या में वायु प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका प्रभाव न केवल मानव स्वास्थ्य पर बल्कि पर्यावरण, वनस्पतियों, जलवायु और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र पर भी पड़ रहा है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने एक अत्याधुनिक वायु गुणवत्ता और मौसम निगरानी तंत्र की शुरुआत की है। विभाग की ओर से समय-समय पर वायु गुणवत्ता सूचकांक पर आधारित बुलेटिन भी जारी किए जाएंगे। स्थानीय समुदायों, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग इस योजना प्रणाली को शहर के अन्य भागों में भी विस्तारित करने की है। इस अवसर पर डॉ. नवीन पटेल, डॉ. अरविंद कुमार, बृजेश कुमार यादव, अदिति बरनवाल, आकांक्षा यादव, सौरभ कुमार एवं राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. चौधरी ने बताया कि यह निगरानी तंत्र पूरे वर्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस प्रणाली में एक डिजिटल डैशबोर्ड भी शामिल है, जहां आमजन के लिए भी आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे नागरिक अपने परिवेश की वायु गुणवत्ता के बारे में जान सकेंगे। विभाग द्वारा इन आंकड़ों का विश्लेषण कर शोध पत्र तैयार किए जाएंगे, जिनका उपयोग न केवल अकादमिक अनुसंधान के लिए होगा, बल्कि प्रशासनिक नीतियों में भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed