फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A little rain...low lying areas filled with water

Ayodhya News: जरा देर की बारिश... निचले इलाकों में भर गया पानी

Sat, 22 Jun 2024 04:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
A little rain...low lying areas filled with water
नाका से जनौरा जाने वाले मार्ग पर हुआ जलभराव।
अयोध्या। जरा देर की बारिश ने शहर में आने वाले दिनों की बदरंग तस्वीर का खाका खींच दिया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों के चौड़ीकरण और नाला व डक्ट निर्माण वाले क्षेत्रों में हालात थोड़े बदतर रहे। यहां सड़कों और गलियों में लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। ऐसे में नगर के कई क्षेत्रों के लोग मानसून आने के बाद की मूसलाधार बारिश की कल्पना कर जलमग्न होने की आशंका से ग्रसित हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को तड़के चार से सुबह छह बजे के बीच जिले के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर हल्की और थोड़ी तेज बारिश हुई। उदाहरण के तौर पर सुबह पांच बजे सिविल लाइन में हल्की बारिश हो रही थी तो इसी समय लखनऊ-गोरखपुर हाईवे और इसके आसपास तेज बारिश हो रही थी। सिर्फ 10 से 15 मिनट तक हुई बारिश में ही नाका-जनौरा मार्ग, तुलसी नगर, शिव नगर, गुलाब नगर, जनौरा ओवरब्रिज के अंडरपास, बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग और ख्वासपुरा की कुछ गलियों के साथ कई अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के उन इलाकों में हुई, जहां पर सड़क चौड़ीकरण के साथ नाले और डक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। इन क्षेत्रों में पूर्व की जल निकासी की व्यवस्था बंद कर दी गई है। ऐसे में बारिश होने पर यहां से पानी निकलने की कोई व्यवस्था न होने के चलते जलभराव ज्यादा हाे गया। नाका-जनौरा मार्ग और जनौरा के कुछ अन्य इलाके इसकी नजीर बने। यही स्थिति रायबरेली मार्ग के कुछ स्थानों पर देखने को मिली। इसके चलते लोगों को पैदल और वाहनों से आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनौरा के निवासी सीताराम ने बताया कि आम दिनों में भी यहां के कई मोहल्ले और सड़कों पर पानी भर जाता है। आज तो बारिश होने के बाद समस्या और बढ़ गई। नाका-जनौरा मार्ग से नियमित आवागमन करने वाले सुधीर तिवारी के अनुसार इस क्षेत्र में धीमी गति से नाले के निर्माण के चलते जल निकासी बाधित है। यदि बारिश ज्यादा हुई तो हालात बिगड़ जाएंगे। तब पंप लगाकर भी पानी निकालना मुश्किल हो जाएगा।



चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े इलाकों में जलभराव की शिकायतें मिली हैं। इन स्थानों पर विभिन्न निर्माण कार्यों के चलते पहले से समस्या थी। वैकल्पिक इंतजाम कर समय-समय पर जल निकासी कराई जाती है। पीडब्ल्यूडी से कहा गया है कि यहां पर काम पहले पूरा करें ताकि नियमित बारिश से पहले जल निकासी की व्यवस्था सुचारू की जा सके। शहर के बाकी इलाकों में सभी नालों की सफाई पूरी करा ली गई है। -संतोष शर्मा, नगर आयुक्त

नाका से जनौरा जाने वाले मार्ग पर हुआ जलभराव।

नाका से जनौरा जाने वाले मार्ग पर हुआ जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed