फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A farmer climbed a tree with a noose around his neck after his land was not measured

Ayodhya News: पैमाइश न होने पर गले में फंदा डाल पेड़ पर चढ़ा किसान

Sat, 13 Dec 2025 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Dec 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
A farmer climbed a tree with a noose around his neck after his land was not measured
सोहावल। मिझौड़ा निवासी रामधीरज विश्वकर्मा जमीन विवाद को लेकर शनिवार को सुबह गले में रस्सी का फंदा बनाकर आम के पेड़ पर चढ़ गया और मौके पर पैमाइश कराने की मांग करने लगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कानूनगो जय नारायण तिवारी, लेखपाल अनिल पांडेय और बाबादीन ने किसान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह एसडीएम सोहावल सविता राजपूत को मौके पर बुलाकर उनके सामने जमीन की पैमाइश कराने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

किसान का कहना है कि उसकी जमीन से जुड़ा विवाद करीब 30 वर्षों से चला आ रहा है। भाइयों के बीच कई बार बंटवारा हुआ, लेकिन रकबा कम निकलने के कारण उसे उसका पूरा हिस्सा नहीं मिल सका। न्याय की उम्मीद में वह लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब किसान ने इस तरह से विरोध जताया हो। इससे पहले भी वह गांव में दो बार खंभे पर चढ़ चुका है। इसके बाद एक बार कचहरी परिसर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में किसान को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। संबंधित अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार पैमाइश कराकर किसान की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed