{"_id":"6a70bc6e1c1938fb36041ac9","slug":"a-ceremonial-procession-will-be-taken-out-on-the-anniversary-of-the-ramkot-parikrama-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-155399-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर निकलेगी शोभायात्रा
Mon, 03 Aug 2026 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। नित्य श्रीरामजन्मभूमि समवेत रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ 21 अगस्त को मनाई जाएगी। शोभायात्रा में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु व भक्त शामिल रहेंगे। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को बिड़ला धर्मशाला सभागार में एक बैठक हुई।
श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बैठक की अध्यक्षता की। इसका आह्वान राम मंदिर के पूर्व ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने किया था। राजकुमार दास ने कहा कि रामकोट परिक्रमा प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। इसमें श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और कनक भवन सहित 108 प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं। मंदिर के भव्य निर्माण के बाद प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे संतों के नेतृत्व में नित्य परिक्रमा हो रही है।
बैठक में पुजारी रमेश दास, महंत शशिकांत दास, महंत डॉक्टर राघवेश दास वेदांती, महंत रामशरण रामायणी, जानकी दास, सीताराम दास और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। बैठक का संचालन पूर्व डीजीसी रामकुमार राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, नरेंद्र, सुशील जायसवाल, आशीष अग्रवाल, आरपी पांडेय सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।