फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   98,000 rupees returned in three cybercrime cases

Ayodhya News: साइबर क्राइम के तीन मामलों में 98 हजार रुपये वापस

Fri, 13 Feb 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Feb 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
98,000 rupees returned in three cybercrime cases
अयोध्या। जनपद में साइबर ठगी के मामलों में सक्रिय कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 98 हजार रुपये से अधिक की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई है। कार्रवाई एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। पहले मामले में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी के दौरान धोखाधड़ी का शिकार हुए एक पीड़ित के खाते में 48,406 रुपये वापस कराए गए। वहीं दूसरे प्रकरण में गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 25 हजार रुपये भी पुलिस की पहल पर पीड़ित को लौटाए गए। इसके अतिरिक्त थाना रौनाही पुलिस ने एक अन्य साइबर ठगी के मामले में 25,800 रुपये वापस कराए। इस मामले में स्विच फर्म के नाम पर पीड़ित से 1,85,261 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए गए थे। थाना साइबर क्राइम प्रभारी मो. अरशद ने बताया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed