{"_id":"6a85f44769c09ea6be09b7f9","slug":"8500-teachers-to-receive-insurance-deduction-refund-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-156700-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 8500 शिक्षकों को मिलेगा बीमा कटौती का रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 8500 शिक्षकों को मिलेगा बीमा कटौती का रिफंड
Wed, 19 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के साढ़े आठ हजार से अधिक परिषदीय शिक्षक-कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना के तहत वेतन से काटी गई प्रीमियम राशि वापस मिलेगी। यह कटौती उन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से हुई थी, जिनकी नियुक्ति 31 मार्च 2014 के बाद हुई थी।
सामूहिक बीमा योजना के तहत हर महीने 87 रुपये प्रीमियम काटा गया। यह कटौती वर्ष 2014 से अगस्त-सितंबर 2022 तक जारी रही। एक सितंबर 2022 तक की कटौती की राशि पात्र कर्मचारियों को एरियर के रूप में एकमुश्त लौटाई जाएगी।
जिले के शिक्षकों-कर्मचारियों को करीब 7.65 करोड़ रुपये का रिफंड बनता है। हालांकि वास्तविक राशि नियुक्ति की तारीख और कटौती किए गए महीनों के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है। शिक्षा विभाग के अनुसार, भुगतान से पहले खंड शिक्षा अधिकारी और आहरण-वितरण अधिकारी अभिलेखों से प्रत्येक कर्मचारी की देय राशि का मिलान करेंगे। इसके बाद पात्र शिक्षक-कर्मचारियों को राशि एकमुश्त एरियर के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
किसे कितनी रकम मिलेगी
रिफंड की राशि सभी शिक्षकों के लिए समान नहीं होगी। जितने महीनों तक संबंधित शिक्षक के वेतन से 87 रुपये की कटौती हुई है, उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। एक कर्मचारी को औसत राशि छह से नौ हजार रुपये मिलने की उम्मीद है।