{"_id":"6862c21bceedc4429a0e6bbf","slug":"85-council-schools-of-the-district-merged-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1272673-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिले के 85 परिषदीय विद्यालयों का किया विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिले के 85 परिषदीय विद्यालयों का किया विलय
विज्ञापन
अयोध्या। प्राथमिक शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच जिले के 1792 परिषदीय विद्यालयों में से 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का दूसरे में विलय किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यहां पर सिर्फ 85 विद्यालयों का दूसरे स्कूलों में विलय किया जाएगा। देर शाम बीएसए कार्यालय की ओर से ऐसे विद्यालयों की सूची भी जारी कर दी गई।
बीएसए अवनीश पांडेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र और शासनादेश के माध्यम से प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का समन्वित उपयोग करने की अपेक्षा की गई थी। इसी कड़ी में खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रस्ताव के आधार पर जिले के परिषदीय विद्यालय में नवाचार, भौतिक और शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर उपयोग किए जाने के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की ओर से सोमवार को अनुमोदन प्रदान किए जाने के बाद 85 विद्यालयों के युग्मन की संस्तुति की गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस समायोजन में विद्यार्थियों के हित और सुविधाओं पर ध्यान दिए जाने का दावा किया गया है। अन्य जिलों की अपेक्षा यहां सबसे कम परिषदीय विद्यालयों का विलय किया गया है। 29 छात्र संख्या तक के स्कूलों को समायोजित किया गया है। इसमें ऐसे स्कूल शामिल हैं, जिनके विद्यार्थियों को नहर, रेल पटरी और हाईवे को पार नहीं करना पड़ेगा। सभी स्कूल एक किलोमीटर के दायरे में हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों की पेयरिंग व मर्जर के विरोध में आंदोलन के दूसरे चरण की घोषणा की है। जिले में इसे सशक्त रूप देने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह और मंत्री प्रेम वर्मा के नेतृत्व में विशेष रणनीति बनाई गई है। इसके तहत एक से सात जुलाई तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए इसका विरोध करेंगे। तीन से 15 जुलाई तक जनजागरण और संगठनात्मक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस दौरान सभी विद्यालय, ब्लॉक, विकासखंड और जनपद स्तर पर शिक्षकों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजे जाएंगे।