{"_id":"69a9cfdbae814e1b3d00a83b","slug":"76-students-selected-for-inspire-award-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-144373-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 76 विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 76 विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विज्ञान के क्षेत्र में नए विचारों को प्रोत्साहित करने वाली भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 76 छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों ने विज्ञान से जुड़े अपने आइडिया और नवाचार को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया था, जिन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को अब अपने प्रोजेक्ट मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यह योजना कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के लिए चलाई जाती है, इसके तहत बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना होता है। इस वर्ष बेसिक शिक्षा परिषद के 415 विद्यालयों से करीब 2050 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 33 छात्र बेसिक विद्यालयों से और 43 छात्र माध्यमिक विद्यालयों से चयनित हुए हैं।
राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रकाश पाठक ने बताया कि चयनित छात्रों के बैंक खातों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दस-दस हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। इस धनराशि का उपयोग छात्र अपने प्रोजेक्ट से जुड़े मॉडल तैयार करने में करेंगे। इसके बाद वे अपने मॉडल को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में प्रस्तुत कर सकेंगे।