{"_id":"67b893e0affe6b6fce0849df","slug":"757-prisoners-of-mandal-jail-took-maha-kumbh-bath-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1087041-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंडल कारागार के 757 बंदियों ने किया महाकुंभ स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंडल कारागार के 757 बंदियों ने किया महाकुंभ स्नान
विज्ञापन
अयोध्या। मंडल कारागार के 757 बंदियों को महाकुंभ स्नान कराया गया। प्रयागराज की त्रिवेणी के संगम का पवित्र जल मंगवा कर जेल में ही स्नान कराया गया। इसके लिए जेल के अंदर ही एक कुंड बनाया गया है। इस कुंड में पानी डाला गया। इसी पानी में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच त्रिवेणी का जल मिलाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के निर्देश के अनुपालन में प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र जल जेल वार्डर सौरभ मिश्र व प्रशांत कुमार यादव को भेजकर मंगाया गया। पवित्र जल का पूजन करके कारागार में निरूद्ध महिला व पुरुष बंदियों को स्नान कराया गया। महिला बंदियों को उप कारापाल माया सिंह की उपस्थिति में स्नान कराया गया। इसी कड़ी में जेल के पुरुष बंदियों को वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, कारापाल जितेंद्र यादव, उप कारापाल वंदना, शुमरा अंसारी व नीरज दुबे की उपस्थिति में स्नान कराया गया।
बंदियों के स्नान के बाद वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने एक बातचीत में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में पूरे देश की जनता अमृत स्नान कर रही है। दुर्भाग्य से कुछ ऐसे नागरिक भी हैं, जो किसी करण से जेल में बंद हैं। कारागार विभाग ने निर्णय किया है कि उन लोगों को भी कुंभ के पावन जल से पवित्र किया जाएगा। इसके लिए उन्हें भी स्नान कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसी कड़ी में जेल में संगम का पवित्र जल लाकर पूजा-अर्चना के साथ यहां पर निरूद्ध सभी बंदियों को स्नान कराया गया है। वरिष्ठ अधीक्षक ने कहा कि मन से पवित्र होना प्रत्येक नागरिक का उद्देश्य होता है। यदि कोई गलती होती भी है तो काल, समय और चक्र की स्थितियों के कारण होती है। हमारे बंदी भी महसूस करते हैं कि किसी परिस्थिति वश जेल में आ गए हैं लेकिन अपने मन को पवित्र करना, इन सबका भी उद्देश्य है। कुंभ के जल से स्नान का आशय भी यही है।