फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   40 percent of candidates did not appear for the lecturer examination

Ayodhya News: प्रवक्ता परीक्षा में 40 फीसदी अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल

Sun, 14 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 14 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
40 percent of candidates did not appear for the lecturer examination
राजकीय इंटर कॉलेज से प्रवक्ता की प्री परीक्षा देकर बाहर निकलते परी​क्षार्थी। 
अयोध्या। जिले में रविवार को प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सघन निगरानी के बीच आयोजित की गई। इसमें 17 केंद्रों पर कुल 4095 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए 6935 अभ्यर्थियों को शामिल होना था जिनमें 2840 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार परीक्षा में 59.05 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित और 40.95 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश मिला। सुरक्षा मानकों के तहत केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र होने पर रोक लगाई गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी गई। राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी और संस्कृत के सवालों ने उलझाया। अन्य प्रश्न साधारण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed