{"_id":"69ff5dae0e876bb3af0d30d3","slug":"30-of-the-construction-work-on-the-ram-temples-boundary-wall-has-been-completed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-149118-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर की बाउंड्रीवॉल निर्माण का 30 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर की बाउंड्रीवॉल निर्माण का 30 फीसदी काम पूरा
Sat, 09 May 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 09 May 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते नृपेंद्र मिश्र व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक शनिवार से शुरू हुई। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा और सुंदरीकरण से जुड़ी बाउंड्रीवॉल निर्माण परियोजना का करीब 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
अब तक 700 मीटर की दूरी में बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो चुका है। कुल 3400 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना है। जहां-जहां काम पूरा हो रहा है, वहां सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण समिति अध्यक्ष ने मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इंजीनियरों और कार्यदायी संस्थाओं से तय समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार बाउंड्रीवॉल का निर्माण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर में श्रद्धालु सुविधाओं, मार्गों, हरित क्षेत्र और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। समीक्षा बैठक में मंदिर परिसर के आसपास चल रही विभिन्न परियोजनाओं, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सफाई व प्रकाश व्यवस्था पर भी मंथन किया गया। निरीक्षण के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।