{"_id":"67d8536ec0b07b9fd201ef42","slug":"21-tableaux-will-enhance-the-grandeur-of-ramkot-parikrama-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-126352-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामकोट परिक्रमा की भव्यता बढ़ाएंगी 21 झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामकोट परिक्रमा की भव्यता बढ़ाएंगी 21 झांकियां
विज्ञापन
अयोध्या। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर होने वाली रामकोट की परिक्रमा इस बार भव्यता के प्रतिमान गढ़ेगी। विगत 20 वर्षों से होती आ रही रामकोट की अंतरगृही परिक्रमा का आयोजन 29 मार्च अमावस्या को होगा। परिक्रमा के आयोजक टोली की बैठक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन में हुई। बैठक में तय हुआ कि 21वीं रामकोट परिक्रमा में 21 झांकी प्रदर्शित की जाएगी। यह झांकी धर्माचार्यों, प्रमुख मंदिरों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के महापुरुषों के चित्रों से सुसज्जित होगी। 21 झांकियों की श्रृंखला में भारत माता, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, जगद्गुरु रामानंदाचार्य, रामानुजाचार्य, संत तुलसीदास, महर्षि वाल्मीकि, गुरु नानक देव , संत झूलेलाल और दयानंद सरस्वती के चित्रों की झांकी के साथ-साथ संत रविदास, संत गाडगे, निषादराज, विश्वकर्मा, महाराजा सुहेलदेव की झांकी शामिल करने के सुझाव प्राप्त हुए । बैठक में अयोध्या धाम से इतर स्वामी नारायण मंदिर, मखौड़ा मंदिर, आस्तीकन आश्रम, श्रृंगी ऋषि आश्रम और कामाख्या धाम मंदिर की अनुकृति की झांकी को परिक्रमा में शामिल करने पर भी विचार हुआ। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, गायत्री परिवार और ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से भी संपर्क कर रामकोट परिक्रमा में सहयोग का आग्रह किया जाएगा। अयोध्या धाम के महंतों, संतों, व्यापारियों व गृहस्थों से संपर्क कर आयोजन में सक्रिय भागीदारी के लिए उनसे अनुरोध किया जाएगा। बैठक में महंत वैदेही बल्लभ शरण, डॉ़ अनिल मिश्र, गोपाल राव ,रामानुज शरण ब्रह्मचारी ,डॉ़ चंद्र गोपाल पांडेय ,अवनि कुमार शुक्ल, रवि मौजूद रहे।
इनसेट
पताका और तोरणद्वार से सजेगा परिक्रमा पथ
- परिक्रमा मतगजेंद्र मंदिर में पूजा करने के बाद दोपहर तीन बजे शुरू होगी। डाकखाना तिराहा से रामपथ होकर टेढ़ी बाजार , थाना श्रीराम जन्मभूमि, गोकुल भवन, अशर्फी भवन मार्ग से मतगजेंद्र परिसर में पहुंचकर समाप्त होगी। संपूर्ण अंतरगृही परिक्रमा पथ को पताका और तोरणद्वार से सजाया जाएगा। परिक्रमा की तैयारियों को लेकर अगली बैठक 19 मार्च को बावन मंदिर में शाम चार बजे होगी।
विज्ञापन
इनसेट
पताका और तोरणद्वार से सजेगा परिक्रमा पथ
- परिक्रमा मतगजेंद्र मंदिर में पूजा करने के बाद दोपहर तीन बजे शुरू होगी। डाकखाना तिराहा से रामपथ होकर टेढ़ी बाजार , थाना श्रीराम जन्मभूमि, गोकुल भवन, अशर्फी भवन मार्ग से मतगजेंद्र परिसर में पहुंचकर समाप्त होगी। संपूर्ण अंतरगृही परिक्रमा पथ को पताका और तोरणद्वार से सजाया जाएगा। परिक्रमा की तैयारियों को लेकर अगली बैठक 19 मार्च को बावन मंदिर में शाम चार बजे होगी।
विज्ञापन