फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   21 committees formed for organizing the ninth Deepotsav

Ayodhya News: नौवें दीपोत्सव के आयोजन के लिए 21 समितियां गठित

Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST
सार

अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने नौवें दीपोत्सव के आयोजन हेतु 21 समितियों का गठन किया है। आयोजन 19 अक्तूबर को होगा। समितियों में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
21 committees formed for organizing the ninth Deepotsav

विस्तार

अयोध्या। विश्व प्रसिद्ध नौवें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से 21 समितियों का गठन किया गया है। समन्वय समिति के अध्यक्ष कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह और नोडल अधिकारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र होंगे। इसमें सभी संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्षों के साथ अन्य समितियों के संयोजक सदस्य होंगे। दीपोत्सव का आयोजन 19 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


समन्वय समितियों के सदस्यों में प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. केके वर्मा, प्रो. मृदुला मिश्रा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. दानपति तिवारी, प्रो. मंजूषा मिश्रा, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलसचिव विनय सिंह, उप कुुलसचिव डॉ. रीमा श्रीवास्तव, अजय गौतम, सहायक अभियंता आरके सिंह व रवि प्रकाश मालवीय शामिल हैं।
विज्ञापन


अनुशासन समिति के संयोजक चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र बनाए गए हैं। इसमें 14 सदस्य होंगे। सुरक्षा समिति के संयोजक प्रो. शैलेंद्र वर्मा और सह संयोजक डॉ. पीके द्विवेदी बनाए गए हैं। इसमें छह सदस्य होंगे। सामग्री वितरण समिति के संयोजक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल और सह संयोजक प्रो. गंगाराम मिश्र बनाए गए हैं। इस समिति में 28 सदस्य होंगे। इस समिति के सहयोग के लिए आउटसोर्स के 12 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप गणना समिति की संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक और सह संयोजक प्रो. शैलेंद्र कुमार बनाए गए हैं। इसमें नौ सदस्य होंगे। भोजन समिति के संयोजक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह बनाए गए हैं। इस समिति में 21 सदस्य होंगे। यातायात समिति के संयोजक प्रो. अनूप कुमार और सह संयोजक प्रो. सुरेंद्र मिश्र बनाए गए हैं। इस समिति में 10 सदस्य होंगे। शोध छात्र विनय शर्मा इस समिति के सहयोगी होंगे। स्वच्छता समिति के संयोजक डॉ. विनोद चौधरी होंगे। इसमें चार सदस्य होंगे।

फोटोग्राफी एवं मीडिया समिति के संयोजक डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी बनाए गए हैं। इसमें चार सदस्य होंगे। त्वरित कार्रवाई बल समिति के संयोजक प्रो. विनोद श्रीवास्तव बनाए गए हैं। इसमें तीन सदस्य होंगे। प्राथमिक चिकित्सा समिति के संयोजक प्रो. फारुख जमाल बनाए गए हैं। इसमें पांच सदस्य होंगे। साज-सज्जा व रंगोली समिति के संयोजक प्रो. आशुतोष सिन्हा व सह संयोजक प्रो. सुरेंद्र मिश्र बनाए गए हैं। इसमें आठ सदस्य होंगे।


पर्यवेक्षण समिति, अग्निशमन समिति, समग्र नियंत्रण समिति, कार्यालय समिति, वॉलंटियर व आईकार्ड समिति, इंस्टीटयूशनल कोऑॅर्डिनेशन समिति, प्रशिक्षण समिति, सामग्री प्राप्ति, स्टोरेज व अवशेष समिति व घाट चिह्नांकन समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed