{"_id":"6978eabdca7b79f89d01fc3f","slug":"19-complaints-came-in-public-hearing-13-were-resolved-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1577726-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जनसुनवाई में आईं 19 शिकायतें, 13 का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जनसुनवाई में आईं 19 शिकायतें, 13 का किया समाधान
Tue, 27 Jan 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
18- नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मौजूद महापौर व अन्य- नगर निगम
अयोध्या। जनशिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसुनवाई में 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से 13 का महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने तुरंत समाधान कराया। जबकि छह प्रकरण गली और नाली निर्माण कार्य से जुड़े थे। इसकी जांच कर इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। महापौर ने आने वाले समय में पेयजल की जरूरत को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करके चिह्नित कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सीवर लाइन बिछाने संबंधी विवाद सामने आने पर त्वरित समाधान कराने के लिए महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिया। महापौर ने मुख्य मार्गों के साथ ही कॉलोनी और गलियों में सफाई पर विशेष ध्यान देने व पेयजल संबंधी समस्या के त्वरित समाधान की हिदायत अधिकारियों को दी। इस मौके पर सड़क, नाली, गली के निर्माण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के साथ पेयजल व सफाई को लेकर शिकायतें आईं। महापौर ने समयबद्ध समाधान कराने का भरोसा दिया।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नामांतरण व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण की जांच कर जल्द जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, निर्माण खंड के सहायक अभियंता भारत वर्मा व जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।