{"_id":"66bf91bd088af45a69093e49","slug":"10-flights-stopped-from-ayodhya-airport-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-834484-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या एयरपोर्ट से 10 उड़ानें हुईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या एयरपोर्ट से 10 उड़ानें हुईं बंद
Fri, 16 Aug 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक कम हो गई है। इसके चलते कई कंपनियों ने अपनी रेगुलर फ्लाइट्स या तो बंद कर दी हैं या फिर उनकी संख्या घटा दी है। हाल ही में एयरपोर्ट से 10 उड़ानें बंद हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल सात फ्लाइट्स चल रही हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोजाना 17 से अधिक फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। इसमें हाल ही में एयरपोर्ट से 10 उड़ानें बंद हो चुकी हैं। स्पाइसजेट ने हाल ही में अयोध्या से दरभंगा, कोलकता, दिल्ली और पटना की फ्लाइट बंद कर दी। हालांकि स्पाइसजेट की एक फ्लाइट अहमदाबाद से अयोध्या सीधी उड़ान भर रही है। वहीं बाकी एयरलाइंस के विमान चल रहे हैं। इसमें अकासा, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। फिलहाल इन एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल के हिसाब से अयोध्या से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के सीधे उड़ान जारी रखी हैं।
इधर एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार गर्ग का कहना है कि देशभर में बारिश की वजह से कई शहरों में दिक्कत है। हो सकता है बारिश की वजह से लोग यात्रा करने से बच रहे हों, कंपनियों को यात्री नहीं मिल रहे हैं तो उन्होंने फ्लाइट्स बंद कर दी हो।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
अयोध्या। एयरपोर्ट पर शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा जल्द लहराने वाला है। इस तिरंगे को एयरपोर्ट की इमारत के सामने लगाया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा यात्रियों को लहराता नजर आएगा। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है।