गांव का युवक निकला बच्ची का हत्यारा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
फालोअप------------ फोटो13एयूआरपी-16 घटना का खुलासा करते एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव गांव का युवक निकला बच्ची का हत्यारा रेप के बाद बच्ची के पहचान लेने पर ले ली उसकी जान स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा अमर उजाला ब्यूरो औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय इमलिया में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के ही एक युवक ने घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकारी है। उसने बताया कि दुष्कर्म के दौरान बालिका ने उसे पहचान लिया था। उसने शिकायत घर पर कहने की बात कही थी। इस कारण उसने बालिका की हत्या कर दी। सदर कोतवाली में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते आठ मार्च को सराय इमलिया में विमल दुबे के खेत में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा सरकारी वाहनों की तोड़फोड़ भी की थी। उन्होंने बताया कि सुरागकशी के दौरान प्रवीण कुमार उर्फ कल्लू यादव निवासी सराय इमलिया का नाम प्रकाश में आया। स्वाट टीम प्रभारी अजय पाठक और कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे थे। रविवार को स्वाट टीम प्रभारी अजय पाठक व अजीतमल कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे रोड पूजा होटल के पास भागने की फिराक में खड़े हत्यारोपी प्रवीण उर्फ कल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
- फोटो : amar ujala beuro