फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur STF nabbed two with 13 pistols

चुनाव में दहशत फैलाने की साजिश, एसटीएफ ने पकड़ीं 13 पिस्टल

Tue, 10 Jan 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur STF nabbed two with 13 pistols
कोतवाली में खडे़ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एसटीएफ और अजीतमल कोतवाली पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर दो लोगों को 13 पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि यह पिस्टलें चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग जिलों में सप्लाई की जानी थीं।  
विज्ञापन


कानपुर एसटीएफ  के अपर पुलिस अधीक्षक शाहिद रशीद खान व डिप्टी एसपी आलोक सिंह के नेतृत्व में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। मंगलवार  दोपहर एसटीएफ  के इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने टीम के एसआई राजेश सिंह, रजत सिंह के साथ अजीतमल कस्बे में छापा मारा। टीम ने कोतवाली के पीछे हाईवे से एक ढाबा के पास से अयोध्या प्रसाद पोरवाल उर्फ  मुल्ला पुत्र छक्की लाल निवासी फि रोजनगर अजीतमल व सर्वेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी गोहानी कला थाना अजीतमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों के पास से 32 बोर की 13 पिस्टलें बरामद हुईं। एसटीएफ  के इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी अपराधी हैं। यह कई जिलों में पिस्टल बेचने का कारोबार करते हैं। आरोपी इन पिस्टलों को चुनाव के मद्देनजर कई जिलों में सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed