{"_id":"62c8a7a85173fd2d873d3078","slug":"attack-on-the-police-team-that-arrived-to-investigate-the-land-dispute-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले में सात गिरफ्तार, चार महिलाएं भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले में सात गिरफ्तार, चार महिलाएं भी
Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
Jeet Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोतीगंज (गोडा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मोतीगंज (गोडा)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
सार
हमलावरों ने चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कहोबी गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
मोतीगंज थाना के कहोबा चौकी क्षेत्र के खिरई खिरवा गांव निवासी जगदेव गौतम का कहोबा-मोतीगंज मार्ग पर कहोबी गांव के पास सड़क किनारे मकान व दुकान है। कहोबी गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। इसी की जांच करने शुक्रवार की सुबह चौकी प्रभारी कहोबा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने हमराही मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव के साथ बाइक से गए थे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी, डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी घायल हो गए। हमलावरों ने चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन