फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Atiq Ashraf Murder First murder of Umesh Pal Now kill of Atiq and Ashraf Prayagraj police missed at every step

Atiq Ashraf Murder: पहले उमेश पाल की हत्या... अब अतीक और अशरफ का कत्ल; हर कदम पर चूकी प्रयागराज पुलिस

Mon, 17 Apr 2023 05:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Apr 2023 05:46 AM IST
सार

कमिश्नरेट पुलिस उमेश पाल की हत्या के बाद लगातार गलतियां करती रही। अतीक के करीबी पुलिसकर्मी हटाए गए लेकिन लापरवाही करने वाले बच गए। प्रयागराज पुलिस हर कदम पर चूकी। लापरवाह अभी तक बरकरार है।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder First murder of Umesh Pal Now kill of Atiq and Ashraf Prayagraj police missed at every step
अतीक और अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते डेढ़ माह से अपराध से सुलग रहे प्रयागराज को कुछ अफसरों की लापरवाही का नतीजा भुगतना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे से प्रयागराज में हालात बेहद संवेदनशील हैं, इंटरनेट सेवाओं पर रोक बरकरार है। 
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद हर कदम पर प्रयागराज कमिश्नरेट की लगातार चूक का नतीजा अतीक और अशरफ की हत्या के रूप में सामने आया जिसने पूरे प्रदेश ही नहीं, देश भर को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन


प्रयागराज में कमिश्नरेट के गठन के बाद पुलिस मानों अतीक और उसके गिरोह को भूल गई थी। जिले के सबसे अहम गवाह की सुरक्षा में चूक उसे भारी पड़ गई। इस हत्याकांड में दो पुलिसकर्मियों की मौत ने विभाग को भी सकते में डाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर 24 घंटे तक जिले में मंडराते रहे। पुलिस की सक्रियता में चूक की वजह से सभी आसानी से फरार भी हो गए। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नामजद होने के बावजूद उसे समय रहते गिरफ्तार नहीं किया गया। 

इससे शाइस्ता को फरार होने का मौका मिल गया। इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए रखने वाले कुछ पुलिस अफसरों को अतीक के एक ठिकाने पर प्रयागराज पुलिस के जल्दबाजी में छापे मारकर हथियार और नगदी बरामद करना भी सही कदम नहीं लगा। 

 

वहीं, अतीक और अशरफ को प्रयागराज लाने के बाद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गये। नतीजतन, शनिवार रात प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में हुई वारदात ने प्रदेश पुलिस के इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया। इन सवालों का जवाब अब उसे कई जगहों पर देना होगा।

दागियों को हटाया, लापरवाह रहे कायम
उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज में किसी भी पुलिस अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। बीट सिपाही से लेकर कमिश्नर तक को सुरक्षित किया जाता रहा। कुछ पुलिसकर्मियों को अतीक का करीबी बताकर जिले से बाहर जरूर किया गया लेकिन जिन्होंने लापरवाही बरती, उनके खिलाफ सही समय पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed