फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Analysis of Assets Comparison of Re-Contesting MLAs MLCs in the Uttar Pradesh Election 2022

यूपी चुनाव: दोबारा चुनाव लड़ रहे 301 विधायकों में से 284 की संपत्ति बढ़ी, एक की प्रॉपर्टी में 200 गुना से ज्यादा का इजाफा

Thu, 03 Mar 2022 07:30 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 07:30 AM IST
सार

403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस बार 301 विधायक और विधान परिषद सदस्य फिर से चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Analysis of Assets Comparison of Re-Contesting MLAs MLCs in the Uttar Pradesh Election 2022
छठे चरण में 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 301 विधायक और विधानपरिषद सदस्य फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी के हलफनामों का एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण किया है। इनमें से 284 यानी 94 फीसदी की संपत्ती में इजाफा हुआ है। वहीं, महज 17 ऐसे हैं जिनकी संपत्ति कम हुई है। 

विज्ञापन

22,057 फीसदी तक हुआ संपत्ति में इजाफा

जिन 284 विधायकों की संपत्ति में इजाफा हुआ है उनमें शून्य से 22,057 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। जो विधायक और विधान परिषद सदस्य फिर से चुनाव मैदान में है 2017 में उनकी औसत संपत्ति 5.68 करोड़ रुपये थी। जो अब बढ़कर 8.87 करोड़ रुपये हो गई है। यानी, बीते पांच साल में इन विधायकों की औसत संपत्ति में 3.18 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

रायबरेली की विधायक की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ

रायबरेली सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाली अदिति सिंह इस बार भाजपा उम्मीदवार हैं। बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में 22,057 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2017 में उनकी कुल संपत्ति 13.98 लाख रुपये थे। जो अब बढ़कर 30.98 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कुल रकम के लिहाज से देखें तो मुबारकपुर से एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की संपत्ति सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। बीते पांच साल में उनकी संपत्ति 77 करोड़ रुपये बढ़ी है। 2017 में उनकी कुल संपत्ति 118.76 करोड़ रुपये थी। 2022 में ये बढ़कर 195.85 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर से भाजपा विधायक की संपत्ति सबसे ज्यादा घटी

दिबियापुर से भाजपा विधायक और उम्मीदार लाखन सिंह राजपूत हैं। 2017 में उनकी कुल संपत्ति 1.42 करोड़ रुपये थी। 2022 में राजपूत की संपत्ति घटकर 91.76 लाख रुपये रह गई है। उनकी कुल संपत्ति में 36% की कमी आई है। मौजूदा विधायकों में ये सबसे कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed