फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   youth shot in daylight

नाली विवाद में दिनदहाड़े युवक पर झोंका फायर, घायल

Thu, 12 May 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
youth shot in daylight
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे सूबेदार मजरे रामनगर में बुधवार सुबह नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दिया। फायर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे रामनगर गांव निवासी जयप्रकाश साहू (27) के घर में वैवाहिक कार्यक्रम होने के चलते सुबह करीब सात बजे घर के बाहर साफ-सफाई करने के बाद दरवाजे पर खुली नाली में पाइप डालकर बंद कर रहे थे। इतने में पड़ोसी आ धमके और पाइप छोड़ने से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद देखते-देखते ही लाठी-डंडों की मारपीट में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान विपक्षी ने तमंचे से धड़ाधड़ फायर करना शुरू कर दिया। जय प्रकाश फायरिंग की चपेट में आ गए। दोनों पैरों में गोली के छर्रे लगने से वह मौके पर गिर पडे़। जब तक परिवार के लोग बचाव के लिए दौड़ते तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि घायल जयप्रकाश की तहरीर पर राकेश वर्मा, रमेश वर्मा, घनश्याम वर्मा व नीरज वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित स्थलों पर छापा मार रही है। गांव में शांति व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

घायल जय प्रकाश के घर बुधवार को तेल पूजन का कार्यक्रम व 13 मई को बारात जानी थी। परिवार के लोग शादी में शामिल होने के लिए इकट्ठा होकर खुशियां बांटते इससे पहले ही माहौल गमगीन देख निराश हो गए। बारात जाने के एक दिन पहले हुई घटना से वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed