{"_id":"5fd645a98ebc3e3b8f7cab87","slug":"youth-raped-teenager-persists-on-marriage-amethi-news-lko554668714","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जा रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जा रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय थाने के एक गांव में शुक्रवार शाम किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार देर शाम किशोरी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। किशोरी केस दर्ज कराने के बजाए युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
गौरीगंज थाने के एक गांव में शुक्रवार शाम खेत जा रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने घटना के बारे में बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। बावजूद इसके घर आकर किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी।
जानकारी के बाद शनिवार शाम परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज कर पाती इसके पहले किशोरी युवक से शादी कराने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
रविवार पूरे दिन पुलिस युवती को समझाते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देेती रही लेकिन किशोरी केस दर्ज कराने को तैयार नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि किशोरी केस दर्ज कराने को तैयार नहीं है। किशोरी की जिद पर युवक की तलाश करने के साथ दोनों के परिवारीजनों व संभ्रात लोगों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है।