{"_id":"6a4aa9a39af1dedae90d34c0","slug":"youth-falls-into-well-under-suspicious-circumstances-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-169955-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में कुएं में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में कुएं में गिरा युवक, मौत
Mon, 06 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। कटरा फूलकुंवर तिवारीपुर गांव निवासी बैजनाथ कोरी (40) शनिवार रात घर के सामने स्थित कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
सुरेश कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई बैजनाथ घर के सामने स्थित कुएं की ओर किसी काम से गए थे। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर गए। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें कुएं से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वह कुएं पर किस काम से गए थे और कैसे गिरे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बैजनाथ की मौत के बाद पत्नी गुंजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे विक्की, छोटू, बब्बू तथा बेटियां विनीता और खुशबू भी गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।