फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth drowned while bathing in canal, died

Amethi News: नहर में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत

Sun, 20 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned while bathing in canal, died
नहर के पास मौजूद पुलिस और ग्रामीण
भादर (अमेठी)। दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर नरवहनपुर गांव के पास से गुजरने वाले शारदा सहायक खंड 49 पर स्थित महराजीपुर पुल के पास स्नान कर रहा युवक डूब गया। उसके साथ में गए साथी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना देकर नहर में तलाश शुरू की। इधर देरशाम गोताखोरों ने युवक का शव सौ मीटर दूर बरामद किया। युवक की मौत की जानकारी लगते ही परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। इधर, परिजनों ने साथ में मौजूद युवक पर धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीपरपुर थानाक्षेत्र के चंदापुर मजरे गुडुरी गांव निवासी इंद्रकांत उपाध्याय (18) गांव के कुछ लोगों के साथ ई-रिक्शा से दिल्ली से आ रहे अपने भाई सूर्यकांत को लेने दुर्गापुर चौराहा आया था। भाई के आने के बाद सभी ई-रिक्शा से गांव जा रहे थे। रास्ते में दुर्गापुर-अमेठी मार्ग स्थित नरवहनपुर गांव से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 49 पर स्थित महराजीपुर पुल पर पहुंचे। गर्मी अधिक होने की बात कहकर सभी नहर में स्नान लगे।
विज्ञापन

भाई सूर्यकांत ने बताया कि इंद्रकांत के साथी नहर में स्नान कर रहे थे। साथियों ने इंद्रकांत से भी स्नान करने की बात कही तो उसने तैराकी का ज्ञान नहीं होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। तभी एक साथी ने उसे पीछे से नहर में धक्का दे दिया। नहर में गिरते ही इंद्रकांत डूबने लगा तो सभी मौके पर भाग निकले। भाई सूर्यकांत की चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने सूचना पुलिस को देते हुए नहर में जाल डाल तलाश करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का बहाव अधिक होने से जाल काम नहीं कर पा रहा था। एसडीएम प्रीति तिवारी व एसओ संदीप राय ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से से नहर में इंद्रकांत की तलाश शुरू कर दी। देरशाम घटनास्थल से सौ मीटर दूर गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया। एसओ संदीप राय ने बताया कि भाई अभी मौखिक आरोप लगा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




अस्पताल में भर्ती है मां
परिजनों ने बताया कि इंद्रकांत की मां अखिलेश देवी अस्वस्थ हैं। इन दिनों सुल्तानपुर जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के लोग सदमे में है। बीमार मां को कैसा बताया जाए कि इंद्रकांत पानी में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed